कुछ रोचक और महत्वपूर्ण जानकारियां जिन्हें जानना अति आवश्यक है 😊🙏-

• दो लिंग : नर और नारी ।
• दो पक्ष : शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष।
• दो पूजा : वैदिकी और तांत्रिकी (पुराणोक्त)।
• दो अयन : उत्तरायन और दक्षिणायन।
• तीन देव : ब्रह्मा, विष्णु, शंकर।
• तीन देवियाँ : महा सरस्वती, महा लक्ष्मी, महा गौरी।
• तीन लोक : पृथ्वी, आकाश, पाताल।
• तीन गुण : सत्वगुण, रजोगुण, तमोगुण।
• तीन स्थिति : ठोस, द्रव, वायु।
• तीन स्तर : प्रारंभ, मध्य, अंत।
• तीन पड़ाव : बचपन, जवानी, बुढ़ापा।
• तीन रचनाएँ : देव, दानव, मानव।
• तीन अवस्था : जागृत, मृत, बेहोशी।
• तीन काल : भूत, भविष्य, वर्तमान।
• तीन नाड़ी : इडा, पिंगला, सुषुम्ना।
• तीन संध्या : प्रात:, मध्याह्न, सायं।
• तीन शक्ति : इच्छाशक्ति, ज्ञानशक्ति, क्रियाशक्ति।
• चार धाम : बद्रीनाथ, जगन्नाथ पुरी, रामेश्वरम्, द्वारका।
• चार मुनि : सनत, सनातन, सनंद, सनत कुमार।
• चार वर्ण : ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य, शूद्र।
• चार निति : साम, दाम, दंड, भेद।
• चार वेद : सामवेद, ॠग्वेद, यजुर्वेद, अथर्ववेद।
• चार गुरु : माता, पिता, शिक्षक, आध्यात्मिक गुरु।
• चार प्राणी : जलचर, थलचर, नभचर, उभयचर।
• चार जीव : अण्डज, पिंडज, स्वेदज, उद्भिज।
• चार वाणी : ओम्कार्, अकार्, उकार, मकार्।
• चार स्त्री : माता, पत्नी, बहन, पुत्री।
• चार युग : सतयुग, त्रेतायुग, द्वापर युग, कलयुग।
• चार समय : सुबह, शाम, दिन, रात।
• चार अप्सरा : उर्वशी, रंभा, मेनका, तिलोत्तमा।
• पाँच तत्व : पृथ्वी, आकाश, अग्नि, जल, वायु।
• पाँच देवता : गणेश, दुर्गा, विष्णु, शंकर, सुर्य।
• पाँच ज्ञानेन्द्रियाँ : आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा।
• पाँच कर्म : रस, रुप, गंध, स्पर्श, ध्वनि।
• चार आश्रम : ब्रह्मचर्य, ग्राहस्थ, वानप्रस्थ, सन्यास।
• चार भोज्य : खाद्य, पेय, लेह्य, चोष्य।
• चार पुरुषार्थ : धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष।
• चार वाद्य : तत्, सुषिर, अवनद्व, घन।
• पाँच  उंगलियां : अँगूठा, तर्जनी, मध्यमा, अनामिका, कनिष्ठा।
• पाँच पूजा उपचार : गंध, पुष्प, धुप, दीप, नैवेद्य।
• पाँच अमृत : दूध, दही, घी, शहद, शक्कर।
• पाँच प्रेत : भूत, पिशाच, वैताल, कुष्मांड, ब्रह्मराक्षस।
• पाँच स्वाद : मीठा, चर्खा, खट्टा, खारा, कड़वा।
• पाँच वायु : प्राण, अपान, व्यान, उदान, समान।
• पाँच इन्द्रियाँ : आँख, नाक, कान, जीभ, त्वचा, मन।
• पाँच वटवृक्ष : सिद्धवट (उज्जैन), अक्षयवट (Prayagraj), बोधिवट (बोधगया), वंशीवट (वृंदावन), साक्षीवट (गया)।
• पाँच पत्ते : आम, पीपल, बरगद, गुलर, अशोक।
• पाँच कन्या : अहिल्या, तारा, मंदोदरी, कुंती, द्रौपदी।
• छ: ॠतु : शीत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद, बसंत, शिशिर।
• छ: ज्ञान के अंग : शिक्षा, कल्प, व्याकरण, निरुक्त, छन्द, ज्योतिष।
• छ: कर्म : देवपूजा, गुरु उपासना, स्वाध्याय, संयम, तप, दान।
• छ: दोष : काम, क्रोध, मद (घमंड), लोभ (लालच),  मोह, आलस्य।
• सात छंद : गायत्री, उष्णिक, अनुष्टुप, वृहती, पंक्ति, त्रिष्टुप, जगती।
• सात स्वर : सा, रे, ग, म, प, ध, नि।
• सात सुर : षडज्, ॠषभ्, गांधार, मध्यम, पंचम, धैवत, निषाद।
• सात चक्र : सहस्त्रार, आज्ञा, विशुद्ध, अनाहत, मणिपुर, स्वाधिष्ठान, मुलाधार।
• सात वार : रवि, सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि।
• सात मिट्टी : गौशाला, घुड़साल, हाथीसाल, राजद्वार, बाम्बी की मिट्टी, नदी संगम, तालाब।
• सात महाद्वीप : जम्बुद्वीप (एशिया), प्लक्षद्वीप, शाल्मलीद्वीप, कुशद्वीप, क्रौंचद्वीप, शाकद्वीप, पुष्करद्वीप।
• सात ॠषि : वशिष्ठ, कश्यप, अत्रि, जमदग्नि, गौतम, विश्वामित्र, भारद्वाज।
• सात धातु (शारीरिक) : रस, रक्त, मांस, मेद, अस्थि, मज्जा, वीर्य।
• इन्द्रधनुष के सात रंग : बैंगनी, जामुनी, नीला, हरा, पीला, नारंगी, लाल।
• सात पाताल : अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल, पाताल।
• सात पुरी : मथुरा, हरिद्वार, काशी, अयोध्या, उज्जैन, द्वारका, काञ्ची।
• सात धान्य : उड़द, गेहूँ, चना, चांवल, जौ, मूँग, बाजरा।
• आठ मातृका : ब्राह्मी, वैष्णवी, माहेश्वरी, कौमारी, ऐन्द्री, वाराही, नारसिंही, चामुंडा।
• आठ लक्ष्मी : आदिलक्ष्मी, धनलक्ष्मी, धान्यलक्ष्मी, गजलक्ष्मी, संतानलक्ष्मी, वीरलक्ष्मी, विजयलक्ष्मी, विद्यालक्ष्मी।
• आठ वसु : अप (अह:/अयज), ध्रुव, सोम, धर, अनिल, अनल, प्रत्युष, प्रभास।
• आठ सिद्धि : अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व, वशित्व।
• आठ धातु : सोना, चांदी, ताम्बा, सीसा जस्ता, टिन, लोहा, पारा।
• नवदुर्गा : शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चन्द्रघंटा, कुष्मांडा, स्कन्दमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री।
• नवग्रह : सुर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु, केतु।
• नवरत्न : हीरा, पन्ना, मोती, माणिक, मूंगा, पुखराज, नीलम, गोमेद, लहसुनिया।
• नवनिधि : पद्मनिधि, महापद्मनिधि, नीलनिधि, मुकुंदनिधि, नंदनिधि, मकरनिधि, कच्छपनिधि, शंखनिधि, खर्व/मिश्र निधि।

• दस महाविद्या : काली, तारा, षोडशी, भुवनेश्वरी, भैरवी, छिन्नमस्तिका, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी, कमला।
• दस दिशाएँ : पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण, आग्नेय, नैॠत्य, वायव्य, ईशान, ऊपर, नीचे।
• दस दिक्पाल : इन्द्र, अग्नि, यमराज, नैॠिति, वरुण, वायुदेव, कुबेर, ईशान, ब्रह्मा, अनंत।
• दस अवतार (विष्णुजी) : मत्स्य, कच्छप, वाराह, नृसिंह, वामन, परशुराम, राम, कृष्ण, बुद्ध, कल्कि।
• दस सति : सावित्री, अनुसुइया, मंदोदरी, तुलसी, द्रौपदी, गांधारी, सीता, दमयन्ती, सुलक्षणा, अरुंधती
You can follow @sharvanishiv_.
Tip: mention @twtextapp on a Twitter thread with the keyword “unroll” to get a link to it.

Latest Threads Unrolled: