करीब 8 हज़ार मजदूरों को आज प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से उनके गृह ग्राम रवाना किया गया है। मेरा मज़दूर भाइयों से निवेदन है कि आप चिंतित न हों, आपकी चिंता हम कर रहे है!
अन्य राज्यों में फँसे मज़दूरों को भी हमने प्रदेश में लाना शुरू किया है।
अन्य राज्यों में फँसे मज़दूरों को भी हमने प्रदेश में लाना शुरू किया है।
कल मैंने महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान के मुख्यमंत्री से बात की थी। आज गुजरात से 98 बसों से 2400 मज़दूर स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रवाना हुए हैं। राजस्थान से भी मज़दूरों को लाना शुरू कर दिया गया है। प्रदेश की सीमाओं पर भी मज़दूरों का दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।