कुछ लोग और मीडिया मध्यप्रदेश के #COVID19 प्रबंधन को ले कर ग़लत जानकारिया फैला रहे है।

मैं इस ट्विटर थ्रेड के माध्यम से कुछ जानकारिया आप के लिए साझा करना चाहता हूँ।
सब से पहला सवाल -

मध्यप्रदेश #COVID19 के होटस्पॉट की तरह क्यों उभरा?

मध्यप्रदेश की अनुमानित जनसंख्या क़रीबन 7.8 करोड़ है। जो एक बहुत बड़ा नम्बर है।

और?

और, 23 तारीख़ से पहले @OfficeOfKNath अपनी कुर्सी बचाने में व्यस्त थे, और @IIFA की तैयारी में मस्त थे।
अभी तक कितने केस है?

आज सुबह 10:00 बजे तक 987 पॉज़िटिव केस थे। जो, मध्यप्रदेश के जनसंख्या का सिर्फ़ 0.0012% है!! 💁🏻

और हाँ, ये डेटा का खेल है। ये सिर्फ़ संक्रमित का कन्सॉलिडेटेड नम्बर है। जो ठीक हो गए या फिर मर गए, वो भी इस में है। ऐक्टिव केस कितने है, ये कोई नहीं बता रहा।
कितने #Covid19 केस इंदौर और भोपाल में है?

789 जो कुल केस का 80% है। जी हाँ, 80%!
आख़िर इंदौर और भोपाल ही क्यों?

1: बड़े शहर है दोनो, बाहर से आने वाले भारतीय सबसे ज़्यादा इन्ही दो शहरों में बसते है।

2: बाहर से वापिस पहुँचे मज़दूरों की संख्या।

3: निज़ामुद्दीन मरकज़ से लौटे जमाती जो सबसे ज़्यादा भोपाल और इंदौर में लौट कर आए।
4: स्वास्थ्य विभाग के कर्मी और प्रशासनिक कर्मी जिन्होंने प्रोटोकॉल फ़ॉलो नहीं किया।

5: किसको याद हैं जनता कर्फ़्यू वाला दिन - जब इंदौर में जुलूस निकाला गया था? बहुत हीरो बनने चले थे।

6: 23 तारीख़ से पहले कुछ भी नहीं हुआ था।
मध्यप्रदेश के कितने ज़िले प्रभावित है

सिर्फ़ 24। उस में से भी जैसे मैंने पहले बताया इंदौर, भोपाल, और उज्जैन सब से ज़्यादा प्रभावित हुए है।

अब आप पूछेंगे उज्जैन?

तो, मैं बताऊँगा - धार्मिक स्थान

बाक़ी कितने बचे? पूरे 28 ज़िले - 0 केस
अच्छा भाई, मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य मंत्री क्यों नहीं है?

राजनीति करने वाले ही ये सवाल पूछते है, क्यों की आप बताओ राजस्थान, महाराष्ट्र, तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री कौन है?

वहाँ पर भी मुख्यमंत्री लड़ रहे है तो वहाँ पर वाह-वाह और यहाँ पर ऐसे बेतुके सवाल?
ये सवाल कौन पूछ रहे है?

कुछ लोग जो मंत्री बनना चाहते है या फिर जो लोग सत्ता से बेदख़ल हो चुके है। और उनके ट्रोल...
चलिये आगे बढ़ते है, हेल्थ सेक्रेटेरी कहाँ है मध्यप्रदेश के?

है ना! बिलकुल है। मध्यप्रदेश के बहुत ही वरिष्ठ अडिशनल चीफ़ सेक्रेटेरी लेवल के अधिकारी श्री मोहम्मद सुलेमान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी है।

बहुत अनुभवी है। और जो उनको जानते है वो उनकी क़ाबिलियत भी जानते है।
मध्यप्रदेश में मेडिकल सप्लाइज़ की कमी है, इस के बारे में क्या कहोगे?

शुरू में भारत के हर राज्य में यही हालात थे। जैसा कि मैं पहले कह चुका हूँ, कमल नाथ जी व्यस्त थे और कोरोना से उनका कोई लेना देना था ही नहीं।

आज

68000: PPE
1,55,000: N95 मास्क
39,86,000: तीन स्तरीय मास्क
33,70,000: HQCN दवाई की गोलियाँ
2,775: ऑक्सिजन सिलेंडर

तैयार है और रोज़ इनकी संख्या बढ़ रही है। भारत सरकार दिल्ली से यह सब चीजें पहुँचा रही है।
टेस्ट क्यों नहीं कर रहे हो आप?

अब तक 7250 टेस्ट किए जा चुके है। ICMR के गाइडलाइन के अनुसार ही पूरे भारे में जैसे टेस्ट होते है उसी प्रक्रिया से मध्यप्रदेश में हो रहे है।

आयडेंटिफ़ाई, आइसोलेट, टेस्ट, और ट्रीट (IITT) पैटर्न पर काम किया जा रहा है।
टेस्टिंग लैब भी तो नहीं है?

पहले तो किसी भी राज्य में नहीं थे। पूरे भारत में भी कितने थे? आज ICMR ने 9 लैब को मान्यता दीं है मध्यप्रदेश में। और देंगे तो और चलु कर देंगे।

आज मध्यप्रदेश में 12698 टेस्ट किट है। हर किट से 10 टेस्ट सम्भव है।
और क्या?

जो आप पूछो। आप पूछो और मैं पता कर के बताऊँगा।

कांग्रेसी ट्रोल से बचे। सच्चाई जाने बग़ैर कुछ भी ना माने।
You can follow @tushar.
Tip: mention @twtextapp on a Twitter thread with the keyword “unroll” to get a link to it.

Latest Threads Unrolled: